Uncategorizedराजनीति

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन ने अमरवाड़ा से भरा अपना नामांकन

अमरवाड़ा में त्रिकोणिय संघर्ष

छिंदवाड़ा अमरवाड़ा, विधानसभा उपचुनाव अमरवाड़ा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी देवरावेन भलावी ने अपना नामांकन भव्य नामांकन रैली निकालकर किया देवरावेन भलावी ने नामांकन रैली बैलगाड़ी में निकाली वे बैलगाड़ी में बैठकर हजारों कार्यकर्ता के साथ निर्वाचन कार्यालय पंहुचे और अपना नामांकन दाखिल किया। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान होना है।
2023 विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से गोंडवाना के गढ़ हर्रई जागीर रियासत के कमलेश शाह उइके ने कांग्रेस की टिकिट से लड़कर भाजपा के प्रत्याशी मोनिका बटटी को 25 हजार से अधिक मतो से हराकर विजयी हुए थे, लोकसभा चुनाव के पूर्व कमलेश शाह उइके अपने विधायक पद से स्तिफा देकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मलित हो गए थे, इस कारण से अमरवाड़ा में उपचुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने कमलेश शाह उइके को टिकिट देकर उपचुनाव में उतारा है, वंही दूसरी और कांग्रेस ने आंचलकुण्ड दरबार के सेवादार को टिकिट देकर उपचुनाव को रोचक बना दिया है।

अमरवाड़ा विधानसभा में अब तक कौन कौन व किस पार्टी के विधायक चुने गए पार्टी प्राप्त मत/अंतर  वोट प्रतिशत 

सन्     विजयी उम्मीदवार    पार्टी प्राप्त मत/अंतर      वोट प्रतिशत

2023  कमलेश शाह, कांग्रेस  109,765 वोट 25,086      48.35% 

2018 कमलेश शाह, कांग्रेस    71,662 वोट 10,393        36% 

2013 कमलेश शाह, कांग्रेस    55,684 वोट 4,063          32%

2008 प्रेमनारायण ठाकुर भाजपा 36,725 वोट 437        28%

2003 मनमोहन शाह बटटी गोगपा 39,125 वोट 10,376  37%

1998 प्रेमनारायण ठाकुर कांग्रेस 41,870 वोट 10,160     64%

1993 सुरेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस    27,508 वोट 12,164     39%

1990 मेहमान शाह उइके भाजपा 10,862 वोट -12,057    31%

2023 में हुए विधानसभा चुनाव में किस उम्मीदवार को कितने मत मिले 

कमलेश शाह कांग्रेस विजेता   109,765 वोट 25,086       48.35% 

सुश्री मोनिका बटटी भाजपा       84,679 वोट                   37.30%

देवीराम भलावी गोगपार्टी        18,231 वोट                     8.03% 

 Nota None Of The Above 5,003 वोट                       2.20% 

संतलाल परतेती निर्दलीय         3,681 वोट                       1.62% 

शिवप्रताप सिंह ठाकुर निर्दलीय    1,490 वोट                      0.66%

भूरेलाल सरयाम निर्दलीय            1,377 वोट                      0.61% 

एड.राजकुमार सरयाम जनसेवा गोंडवाना पार्टी  1,181 वोट     0.52% 

विनोद धुर्वे         निर्दलीय                                905          0.40%

रामप्रसाद इनवाती निर्दलीय                      722 वोट            0.32% 

               इस क्षेत्र की समग्र मतदाता संख्या लगभग 2 लाख 34 हजार 330 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या करीब 1 लाख 18 हजार 10 है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 16 हजार 315 तक पहुंचती है. इस क्षेत्र में सबसे अधिक आदिवासी मतदाता हैं, उसके बाद अन्य जातियों के मतदाता हैं.

कांग्रेस पार्टी ने आंचलकुण्ड दरबार के सेवादार धीरन शाह जी को मैदान में उतारा है, वंही दूसरी और भाजपा से पूर्व विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह उइके जी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है जिसमें मध्यप्रदेश के समस्त मंत्री सांसद विधायक सहित मुख्यमंत्री और छ.ग. के मुख्यमंत्री भी अमरवाड़ा में प्रचार प्रसार करेंगें, वहीं कांग्रेस ने भी अपनी सीट को वापस पाने कमर कस रही है, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अमान सिंह पोर्ते ने भी समस्त प्रदेश पदाधिकारी सहित समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष को पार्टी को विजय दिलाने अमरवाड़ा में जुटने पत्र जारी किया है। अमान सिंह पोर्ते अमरवाड़ा चनुव की प्रचार कमान संभालेगें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button