
शहडोल खबर 750, 24 जून महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी जिला शहडोल ने कार्यक्रम का आयोजन ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया है, शहडोल संभाग में ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में गोंडवाना गणंतत्र पार्टी का 50 हजार से अधिक का वोट बैंक है, इस वोट बैंक में अब भारत आदिवासी पार्टी ने सेंध लगा दी है, उनके इस आयोजन से आदिवासी वोट बैंक बटता हुआ नजर आ रहा है। इस कार्यक्रम के जो आयोजक है वे सभी गोंडवाना गणंतत्र पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हुआ करते थे क्या कारण है कि वे गोंडवाना गणंतत्र पार्टी का साथ छोड़कर भारत आदिवासी पार्टी का दामन थाम रहे है।
शहडोल में विगत कुछ वर्षो से पार्टी के वरिष्ठ जन महिला पुरूष कार्यकर्ता पदाधिकारी गोगपा का साथ छोड़ अन्य दलों में जा रहे हैं, वर्षो पहले सुनीता परस्ते पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता थी उन्होने कांग्रेस का हाथ थाम लिया, वंही ब्योहारी सीट से लाल बहादुर नेटी वरिष्ठ सदस्य थे उनके साथ के सभी साथी विधानसभा चुनाव तक गोगपा के साथ रहे हैं वे सभी भारत आदिवासी पार्टी में चले गए, वंही पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ता भी भारत आदिवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए है। कुछ कार्यकर्ताओं से हमारे संवाददाता ने बात किए तो उन्होने बताया कि शहडोल में कुछ कार्यकर्ता अपने आप को गोंडवाना का स्वंयभू समझ लिए है, उन्हें पार्टी संगठन नहीं चलाना है, वंही पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी का भी ऐसे कार्यकर्ताओं को संरक्षण दिए जाने से सभी कार्यकर्ता नाराज हो भारत आदिवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होने बताया कि हम सभी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के बताए रास्ते पर ही चल रहे है, हमें समाज के अन्याय अत्याचार शोषण और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।
गोंडवाना गणंतत्र पार्टी आज भी प्रदेश में तीसरे दल के रूप में विद्यमान है, लेकिन कार्यकर्ताओ की आपसी गुटबाजी के कारण संगठन को नुकसान हो रहा है, वर्तमान में गोगपा के नवीन प्रदेशाध्यक्ष कमलेश तेकाम जी ने प्रदेश में संगठन को पुनः मजबूत करने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक जारी है अब देखना यह है कि शहडोल क्षेत्र में गोगपा अपना वोट बैंक कितना सुरक्षित रख सकती है।
खबर 750 : विनय प्रताप सिंह