Uncategorizedराजनीति

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय विचार विमर्श बैठक तीन दिवसीय अमरकंटक में संपन्न

अमरकंटक, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय विचार विमर्श बैठक तीन दिवसीय 10 अगस्त से 12 अगस्त 2024 को अमरकंटक कल्याण आश्रम भवन में आयोजित किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम विधायक तानाखार छ. ग., राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी श्री अजय प्रताप सिंह पूर्व राज्य सभा सांसद , अमान सिंह पोर्ते प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश,संजय सिंह कमरो प्रदेश अध्यक्ष छ. ग., उड़ीसा, बिहार के प्रदेश पदाधिकारी तथा  समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी, एवं मध्य प्रदेश प्रांतीय पदाधिकारी गण की उपस्थित मे संपन्न हुआ। बैठक में इन बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ (1) सदस्यता अभियान 9 अगस्त 2024 से 14 जनवरी 2025 तक प्रथम चरण (2) जन आंदोलन (3) पार्टी की आर्थिक स्थिति का सुदृढ़ीकरण (4) पार्टी के सुदृढ़ीकरण एवं अनुषांगिक क्षेत्रों मे विस्तार (5) आखिर हम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में क्यों ?

           इन विषयों पर तीन दिन विचार विमर्श साझा किया गया और आगामी दो वर्षो का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया। तथा अनुषांगिक संगठनों के साथ आगामी समय मे समन्वय बैठक कर प्रदेश मे संकल्प के साथ कार्य करने संकल्प लिया गया।

              राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी का चित्र भेट किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सदस्यता प्रभारी तेजप्रताप सिंह तथा सहायक प्रभारी भजन भलावी, महाकौशल क्षेत्र एड. महेश वटटी तथा अन्य संभागीय जोन क्षेत्र में सदस्यता प्रभारियों की जिम्मेदारी दी गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में पहली बार तीन दिवसीय चिंतन शिविर हुआ जिसमें तीन दिनों तक पार्टी की गतिविधियों पर एंव आगामी समय में पार्टी की कार्यप्रणालियों पर चर्चा की गई तथा सभी उपस्थित पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए। अब देखना यह है कि पार्टी अनुशासन गाईड लाईन पर राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी कार्य करेंगें या जैसा चल रहा था, वैसे ही चलता रहेगा, यह आने वाला समय बताएगा।

            चिंतन शिविर में पूर्व विधायक रामगुलाम उइके सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी सूचना के बाद भी विचार विमर्श चिंतन शिविर में नदारद रहे।100 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को ही सक्रिय सदस्य बनाया जावेगा, सक्रिय कार्यकर्ता ही जिला पदाधिकारी बनाऐं जायेगें। साथ ही 100 सक्रिय सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को प्रदेश/राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया जावेगा। इस विचार विमर्श चिंतन शिविर के बाद आगामी 14 जनवरी 2025 तक पार्टी में आपरेशन गोंडवाना चलता रहेगा, और यह पार्टी में अनुशासन की यह सर्जरी आगामी विधानसभा व लोकसभा तथा स्थानीय मुख्य चुनावों में सफलता लाने के लिए की जा रही है।

          विचार विमर्श चिंतन शिविर में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री बलबीर सिंह तोमर, संतोष चंद्राकर, डॉ. एल.एस. उदय, राष्ट्रीय सदस्य महेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अनिल सिंह धुर्वे, मध्यप्रदेश महासचिव राजाबली मरावी, प्रदेश प्रवक्ता हरी सिंह मरावी, राधेश्याम ककोड़िया, प्रदेश महामंत्री महेश वटटी,, प्रदेश प्रचार मंत्री श्याम सिंह परते, छत्तीसगढ़ से विजय भास्कर, इंजिनियर लाल बहादुर यादव, उपेन्द्र सरोंतिया, रामप्रताप कुशवाहा, इंजिनियर कमलेश तेकाम, प्रदेश सचिव म.प्र. देवेन्द्र सिंह मरावी, उमरिया जिला अध्यक्ष छत्रपाल कुशराम अमरंकटक से वरिष्ठ कार्यकर्ता चांदनी झारिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button