राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक जबलपुर में

जबलपुर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक जबलपुर मे चेंबर ऑफ कॉमर्स मे आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति के संबंध पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्षों ने लोकसभा क्षेत्रों के संबंध पर बात रखी।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने सभी प्रदेश और जिला के कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर दस लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों को उतारने की बात कही जिसमे मंडला, शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी,देवास, दमोह, सागर, होशंगाबाद,सतना, खजुराहो आदि क्षेत्र है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, प्रदेश उपाध्यक्ष बजारी लाल यादव, प्रदेश संगठन मंत्री राजाबली मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मदन कुलस्ते,सचिव संतर उलाड़ी, समारू सिंह मरावी प्रदेश महामंत्री, देवेंद्र मरावी प्रदेश महामंत्री,प्रदेश महामंत्री भगदिया जी, बालाघाट जिलाध्यक्ष, सिवनी जिला अध्यक्ष, पांढुरना जिला अध्यक्ष,बैतूल जिला अध्यक्ष, जबलपुर जिला अध्यक्ष, एवं अन्य जिला अध्यक्ष सम्मलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button